Total Pageviews

Followers

Wednesday, July 20, 2011

एक आतंक ऐसा भी ...

तेंदुए का उत्पात

सिलीगुड़ी में लिंबु बस्ती में मंगलवार, 19 जुलाई को एक तेंदुए ने लोगों को खूब छकाया। जंगल से भटककर आया यह तेंदुआ बस्ती में घुस गया तो वहां हड़कंप मच गया। बस्ती में दो लोगों को जख्मी कर तेंदुआ झाडि़यों में छुप गया। वन विभाग के कर्मचारी जब उसे ढूंढने निकले, तो झाडि़यों से निकलकर अचानक वह उन पर टूट पड़ा।

लगाई छलांग

झाडि़यों से निकलकर तेंदुए ने लंबी छलांग लगाई तो वन विभाग के कर्मचारियों के होश उड़ गए। हर कोई जान बचाकर भागा।

जान बची तो..

तेंदुआ इस तरह से वन विभाग के कर्मचारियों से भिड़ गया कि सबके होश उड़ गए। इस दौरान कुछ कर्मी गिर गए और कुछ जान बचाकर भागे।

अंतत: पकड़ा गया

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बेहोशी का इंजेक्शन देकर तेंदुए को पिंजड़े में कैद किया गया। उसने कुल छह लोगों को घायल किया, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

No comments:

Post a Comment