Total Pageviews

Followers

Saturday, July 30, 2011

बदलाव जरुरी है !

अंत्येष्टि

भारतीय संस्कृति में अंतिम संस्कार आमतौर पर पुरुष करते हैं। लेकिन पिता केएस राव की मौत पर शुक्रवार, 29 जुलाई को हैदराबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने यह धर्म निभाया।

Monday, July 25, 2011

कारगिल विजय दिवस पर विशेष

सभी मैनपुरी वासीयों की ओर से कारगिल युद्ध के सभी अमर शहीदों को शत शत नमन !

Saturday, July 23, 2011

वाह ताज वाह ...

घिर आईं घटाएं

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार, 23 जुलाई को मानसून की काली घटाओं ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को कुछ यूं अपनी आगोश में ले लिया।

Wednesday, July 20, 2011

एक आतंक ऐसा भी ...

तेंदुए का उत्पात

सिलीगुड़ी में लिंबु बस्ती में मंगलवार, 19 जुलाई को एक तेंदुए ने लोगों को खूब छकाया। जंगल से भटककर आया यह तेंदुआ बस्ती में घुस गया तो वहां हड़कंप मच गया। बस्ती में दो लोगों को जख्मी कर तेंदुआ झाडि़यों में छुप गया। वन विभाग के कर्मचारी जब उसे ढूंढने निकले, तो झाडि़यों से निकलकर अचानक वह उन पर टूट पड़ा।

लगाई छलांग

झाडि़यों से निकलकर तेंदुए ने लंबी छलांग लगाई तो वन विभाग के कर्मचारियों के होश उड़ गए। हर कोई जान बचाकर भागा।

जान बची तो..

तेंदुआ इस तरह से वन विभाग के कर्मचारियों से भिड़ गया कि सबके होश उड़ गए। इस दौरान कुछ कर्मी गिर गए और कुछ जान बचाकर भागे।

अंतत: पकड़ा गया

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बेहोशी का इंजेक्शन देकर तेंदुए को पिंजड़े में कैद किया गया। उसने कुल छह लोगों को घायल किया, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

Sunday, July 17, 2011

इस बर्बादी का ज़िम्मेदार कौन ???

अन्न का अपमान

ये हाल है इलाहाबाद में नैनी रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में बिखरे पडे़ गेहूं का। जबकि  देश में हर साल हजारों लोग भूख की वजह से दम तोड़ देते हैं।

Friday, July 8, 2011

यह जीवन है ...

यमुनानगर जिले में बृहस्पतिवार, 7 जुलाई को बाढ़ से घिरे एक मकान की छत बैठकर भोजन करते बच्चे। जिले के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

Wednesday, July 6, 2011

जो बोले सो निहाल ... सत् श्री आकाल !!

पटियाला में मंगलवार, 5 जुलाई को छठी पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर अपनी बेजोड़ कला का प्रदर्शन करती नेत्रहीन युवती।