Total Pageviews

Followers

Wednesday, October 5, 2011

विजयदशमी की बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनयें

आप सब को सपरिवार विजयदशमी की बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनयें !

Monday, September 26, 2011

भीख मिली ऐसी

मुंबई में रविवार, 25 सितंबर का दिन अमेरिकी सेलेब्रिटी पेरिस हिल्टन के लिए भले ही आम रहा हो, लेकिन इस भिखारिन के लिए खास हो गया। हिल्टन ने राह चलते इसे 100 डॉलर [करीब पांच हजार रुपये] थमा दिए। हालांकि डॉलर को देखकर उसे समझ नहीं आ रहा कि वह इसका क्या करे। सबसे बड़ी समस्या डॉलर को रुपये में भुनाने की। वैसे भी पैसे का मजा तो तभी है, जब उससे पेट भरे। आखिर पापी पेट का सवाल जो ठहरा।

Friday, September 23, 2011

अलविदा 'टाइगर'

नवाब मंसूर अली खान पटौदी ( ०५/०१/१९४१ - २२/०९/२०११ )

जिस ने भी इनको खेलते देखा कभी यकीन न कर सका कि यह शेर दिल इंसान केवल अपनी एक ही आँख से ही गेंद को अपनी ओर आता  देख सकता था -- नवाब मंसूर अली खान पटौदी -- टाइगर पटौदी

भारतीय क्रिकेट जगत के पहले ग्लैमरस क्रिकेटर और महान कप्तान टाईगर पटौदी का गुरुवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया। शुक्रवार को पटौदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर क्रिकेट और बॉलीवुड के कई लोग मौजूद थे। अपने पिता के जनाजे को कंधा देते सैफ अली खान।
सभी मैनपुरी वासियों की ओर से टाइगर पटौदी को शत शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि !

Wednesday, August 31, 2011

गणेश-अन्ना

गणेश-अन्ना

देशभर में गुरुवार से दस दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। यह पर्व भी अन्ना हजारे के रंग में रंगा दिखेगा। तमाम मूर्तिकारों ने इस बार भगवान गणेश को अन्ना की शक्ल दी है। अहमदाबाद में यह मूर्ति उसी की बानगी है।

Tuesday, August 16, 2011

इंक़लाब जिंदाबाद !!!

आप सब से अनुरोध है ... अब चुप न रहे ... बहुत हुआ ... कोई हड़ताल नहीं ... कोई चक्का जाम नहीं ... हम जनता है ... और अब जनता चुप नहीं रहेगी ....अब से ले कर आगे आने वाले समय तक अपने दफ्तर ... घर ... बाज़ार ... जहाँ कहीं भी जाए अपने बाजू पर एक काली पट्टी बांध कर जाए ... यह हमारा तरीका होगा विरोध का ... सब काम होते रहेंगे ... और हम विरोध भी दर्ज करवाते रहेंगे ... जब तक सरकार होश में नहीं आती ... इंक़लाब जिंदाबाद !!!

Tuesday, August 2, 2011

क्या खाओगे... कुछ नहीं... तो ये लो..

दिल्ली के राजीव चौक मैट्रो स्टेशन में हमें कुछ नहीं मिला.... यकीं नहीं आता हो तो फ़िर देखिए... पूरे १३० रु का आईटम है यह कुछ नहीं....

बोलो कुछ नहीं खाओगे...?