Total Pageviews

Followers

Sunday, July 21, 2013

टांगा हुआ चाँद ...

लो टांग दिया है चाँद ... ठीक तुम्हारी बालकनी के सामने ... अब न कहना कि हमारे इश्क़ मे अब वो बात नहीं रही !! 
 
 — बेहद थका हुआ हूँ ... अरे भई चाँद टांगना कोई बच्चों का खेल नहीं !!

Tuesday, February 12, 2013

जन्मदिन मुबारक प्राण साहब

जन्मदिन मुबारक प्राण साहब !
वो आवाज़ का जादू या गर्मी हो लहजे की
वो अन्दाज़ निराला हो या चमक हो चेहरे की
हम किसको करेँ याद और किसको भुलाएँ
तुम्हेँ देखते हैँ जितना , उतना तुम्हेँ चाहेँ
हर बात तुम्हारी यूँ औरोँ से है जुदा
जैसे फ़लक पे चाँद सितारोँ से है जुदा
हैँ आज भी दुनिया मेँ फ़नकार बहुत अच्छे
आगे तुम्हारे लगते हैँ लेकिन सभी बच्चे
आज बस जिस्म के चर्चे हैँ जान नहीँ है
सब कुछ है सिनेमा मेँ मगर 'प्राण' नहीँ है
यूँ ही सदा हँसते रहो न तुम्हेँ हो कभी ग़म
है दुआ हमारे बीच रहो ऐसे ही तुम हर दम

-आयुष 'चराग़
'

Friday, February 8, 2013

जगजीत सिंह साहब की जयंती पर गूगल की श्रधांजलि

ग़ज़ल सम्राट स्व ॰ जगजीत सिंह साहब की जयंती पर गूगल की विशेष श्रधांजलि